Breaking Newsभारत

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दी हार्दिक बधाई

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दी हार्दिक बधाई

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा श्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गोरक्षनाथ सनातन संघ में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हर्ष मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश संगठन को एक नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊंचाइयाँ प्राप्त होंगी।

​संघ की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा गया कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ उनका यह नेतृत्व संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा। इस नियुक्ति पर गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार ने उन्हें पुनः अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button