Breaking Newsभारतराजनीति

सीएम योगी का आज आजमगढ़-वाराणसी दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बाटेंगे राहत सामग्री

सीएम योगी का आज आजमगढ़-वाराणसी दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बाटेंगे राहत सामग्री

*वाराणसी / लखनऊ, 05 सितंबर 2026।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। सीएम आज आजमगढ़ और वाराणसी का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

*आजमगढ़ में निजी कार्यक्रम*
मुख्यमंत्री सबसे पहले गोरखपुर से आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष विनोद राय के बरदह स्थित जिबली गांव जाएंगे। विनोद राय की माताजी का हाल ही में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यह एक निजी कार्यक्रम होगा।

*वाराणसी में बाढ़ पर फोकस*
आजमगढ़ के बाद सीएम का काफिला काशी पहुंचेगा। प्रशासन से मिले कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे से 4:50 बजे तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

इसके बाद शाम करीब 5:15 बजे वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से सीधे शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्या विहार इंटर कॉलेज में बने बाढ़ राहत शिविर जाएंगे। यहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे।

*काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन*
राहत शिविर के बाद शाम 6 बजे कार से शिवपुर से रवाना होकर 6:30 बजे श्री कालभैरव मंदिर पहुंचेंगे। 6:50 बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

*अमित शाह के दौरे से पहले तैयारी*
बता दें कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में गृहमंत्री अमित शाह का वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। सीएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को अवकाश के बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button