Breaking Newsभारत

सादात (गाजीपुर) : समता पीजी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बल, प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

समता पीजी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बल,
प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

सादात (गाजीपुर), 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय समता पीजी कॉलेज, सादात परिसर में प्राचार्य एवं शिक्षकों की अगुवाई में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पीयूष वर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के आधार हैं। वृक्ष न केवल तापमान को नियंत्रित करते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, बल्कि फल, लकड़ी एवं अनेक प्रकार की औषधियां भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है और इसमें युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियानों की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं तथा युवाओं से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में शासन एवं विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत परिसर में कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा के साथ डॉ. जे.पी.एन. यादव, अवनीश कुमार राय, डॉ. धर्मेंद्र, अमित कुमार, डॉ. प्यारे लाल, डॉ. नीलम पांडेय, डॉ. अनीता यादव, ज्ञानता सोनकर, दीपक यादव एवं चंदन यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button