Breaking Newsभारत

लखनऊ स्वच्छता में नंबर वन बनने के संकल्प के साथ निगम निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ स्वच्छता में नंबर वन बनने के संकल्प के साथ निगम निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वच्छता में नंबर वन बनने के संकल्प के साथ निगम निगम ने निकाली तिरंगा यात्राकरीब डेढ़ किमी के दायरे में निकली यात्रा स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को देश में तीसरा स्थान मिलने के बाद पहले स्थान पर आने के लिए नगर निगम की ओर से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली। महापौर सुषमा खर्कवाल की अगुवाई में लालबाग में नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा हजरतगंज और कैपिटल तिराहा होते हुए वापस नगर निगम मुख्यालय पर संपन्न हुई।यात्रा नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुई और मेफेयर तिराहा, हजरतगंज चौराहा विधानसभा मार्ग पर भाजपा कार्यालय से होते हुए नगर निगम मुख्यालय वापस आई। इस दौरान हजरतगंज चौराहा स्थित महात्मा गांधी, डा. भीमराव आंबेडकर और सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर महापौर व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। इस मौके महापौर ने कहा कि स्वच्छता में लंबी छलांग लगा देश में तीसरे पायदान पर पहुंचने की उपलब्धि लखनऊ के हर नागरिक, सफाई मित्र और नगर निगम के कर्मचारी की है। सभी ने मिलकर लखनऊ को स्वच्छता की दिशा में एक आदर्श शहर बनाया है और अब इसे देश में नंबर बनाना है। यात्रा में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अरुण गुप्ता, अरविंद राव, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री मोहम्मद शमील, नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उप्रेती और कई पार्षद व बड़ी संख्या में सफाई का काम करने वाली कंपनियों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button