Breaking Newsभारत

लखनऊ : राजधानी के इंदिरा नगर की निवासी श्रीमती प्रतिभा जोशी ने आज अपने जीवन के 100 वर्ष पूर्ण कर लिए

लखनऊ।

राजधानी के इंदिरा नगर की निवासी श्रीमती प्रतिभा जोशी ने आज अपने जीवन के 100 वर्ष पूर्ण कर लिए। उनका जीवन अनुशासन, शिक्षा, देशभक्ति और सकारात्मक सोच का प्रेरक उदाहरण माना जाता है, जो हर पीढ़ी को जीवन जीने की नई दिशा देता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शतायु होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी आईएएस विशाख जी. और नगर आयुक्त आईएएस गौरव कुमार उनके आवास पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा ‘एक जनपद एक उत्पाद’ का स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button