Breaking Newsभारत

लखनऊ : मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को तोड़ने का आदेश श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुई चंदा चोरी, चढ़ावे की डकैती से ध्यान हटाने के लिए-अजय राय

मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को तोड़ने का आदेश श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुई चंदा चोरी, चढ़ावे की डकैती से ध्यान हटाने के लिए-अजय राय

उ0प्र0 की योगी सरकार शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त और बर्बाद करने का काम कर रही है-अजय राय

भाजपा और आरएसएस के जो भवन बने हैं, उन पर बुलडोजर कब चलायेंगे-अजय राय

लखनऊ 17 जुलाई, 2026।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को तोड़ने का आदेश श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुई चंदा चोरी, चढ़ावे की डकैती से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में रामपुर विकास प्राधिकरण के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे सुनवाई की जाती है और उसी दिन अपरान्ह 4.00 बजे मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक है और इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है।

श्री राय ने कहा कि रामपुर के सिंघनखेड़ा गांव में मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय मो0 आजम खान ने वर्ष 2005 मंे बनवाया उस समय यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में नहीं था, वर्ष 2024 में यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में समाहित हुआ। उन्होने प्रदेश सरकार से पूछा कि जब यह गांव विकास प्राधिकरण में था ही नहीं तो नक्शा कैसे पास होता। सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार द्वारा सिर्फ चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी से ध्यान हटाने के लिए इस तरह का झूठा आदेश पारित किया गया है। मौलाना मो0 अली जौहर वि0वि0, विश्वविद्यालय एक्ट के अन्तर्गत बना है पूरे मानक पूरे करके बना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा निर्माण नहीं बल्कि विध्वंश की पार्टी है। शिक्षा के मंदिर को गिराने का काम कर रही है। लाखों स्कूलों को बंद कर दिया। 53-54 इंजीनियरिंग कालेज इस वर्ष बंद कर दिए गए। जो मेडिकल कालेज बनाया भी तो उसमें न तो पैरामेडिकल स्टाफ है और डाक्टर हैं। सिर्फ गुजरात की निर्माण कंपनी ने निर्माण के नाम पर पैसा कमाया और वह भाग गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार में विश्वविद्यालय, एमबीए और इंजीनियरिंग के नये नये स्कूल खुलते जा रहे थे भाजपा सरकार में डेढ़ लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद और आये दिन एमबीए और इंजीनियरिंग कालेज बंद होते जा रहे।

उन्होने कहा कि पहले जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को बंद किया। अब उत्तर प्रदेश की जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त किया जा रहा है। यही नहीं, देश में रोज़ 13 सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं। कितने ही मेडिकल कॉलेज, बी.एड. इंस्टिट्यूट, यूनिवर्सिटी सिर्फ़ काग़ज़ों पर है- बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, श्री राम कॉलेज, भोपाल जैसे 32 यूजीसी के उच्च शिक्षा संस्थान और न जाने कितने बी.एड. आदि के कॉलेज रिकॉर्ड में हैं तो, लेकिन कहीं नहीं है। उन्होने कहा कि शिक्षा से इनका बैर सिर्फ़ पेपर लीक तक ही नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मो0 आजम खां को प्रताड़ित करने उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित करने और बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है। मौ0 मो0 अली जौहर वि0वि0 में पढ़ने वाले 75 प्रतिशत हिन्दू छात्र और पढ़ाने वाले सैंकड़ों शिक्षकों और उनके परिवारों की जिन्दगी और भविष्य पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार जौहर वि0वि0 को नष्ट न करे। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा कारीडोर के नाम पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सैंकड़ों पेड़ काट दिए गए, उसकी हरियाली खत्म कर दी गयी जिस पर एनजीटी ने जुर्माना भी लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि योगी जी प्रदेश में जो कार्यालय, जिलो-जिलों में भाजपा और आरएसएस के जो भवन बने हैं उसकी जांच कराइये। जिन भवनों के नक्शे नहीं पास हैं उन पर बुलडोजर कब चलायेंगे।

उन्होने कहा कि गांव गांव में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी की चर्चा है महिलाओं के आंचल का पैसा ये लोग खा गये उस श्रद्धा का पैसा खा गये, अब चढ़ावा चोरी और चन्दा चोरी से ध्यान हटाने के लिए उ0प्र0 की योगी सरकार शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त और बर्बाद करने का काम कर रही है इसके खिलाफ कंाग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

एक सवाल के जवाब में कि जंतर-मंतर पर जो सोनम वांग चुक की भूख हड़ताल चल रही है उस पर क्या कहेंगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा को इस्तीफा देना चाहिए।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर, पूर्व एमएलसी श्री ओम प्रकाश तिवारी,पूर्व विधायक श्री इंदल रावत, प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, श्री अंशू अवस्थी, डा0 अलीमुल्ला खान, श्री सचिन रावत, श्री अरशद आजमी, श्री अरशद खुर्शीद, मो0 शमीम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button