Breaking Newsभारत

लखनऊ में वीवीआईपी रूट की चूक: ड्राइवर की गलती से रास्ता भटकी रक्षामंत्री की फ्लीट

लखनऊ में वीवीआईपी रूट की चूक: ड्राइवर की गलती से रास्ता भटकी रक्षामंत्री की फ्लीट

शुक्रवार शाम लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान एक अचूक घटना देखने को मिली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का काफिला तय फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय पायलट गाड़ी की गलती से ‘टेढ़ी पुलिया’ की ओर चला गया।

गलत रूट पर फ्लीट को आता देख मौके पर मौजूद पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई। ट्रैफिक को आनन-फानन में रोककर और बैरिकेडिंग खोलकर पूरे काफिले को वापस सही रास्ते (इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर) पर मोड़ा गया। एहतियातन मुंशी पुलिया की तरफ का ट्रैफिक पहले से ही रोका गया था, जिससे कोई बड़ी अव्यवस्था नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button