लखनऊ नगर निगम ने फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव बढ़ा दिया है। साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है

लखनऊ नगर निगम ने फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव बढ़ा दिया है। साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है
लखनऊ मानसून में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारों को रोकने के लिए नगर निगम ने फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव बढ़ा दिया है। साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियों को और अधिक तेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इनकी नियमित समीक्षा एवं क्षेत्रीय भ्रमण कर पर्यवेक्षण का कार्य भी किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा क्षेत्रवार एयरोड्रोनिक स्क्रीन एवं पीए सिस्टम के जरिए ऑडियो विजुअल प्रचार अभियान शुरू किया गया है। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान में प्रयुक्त उपकरणों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी उपकरण के खराब होने की स्थिति में मुख्य अभियंता आरआर को तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। नालियों एवं अन्य जलभराव वाली जगहों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए तत्काल जल निकासी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।