लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से अब इंजीनियरिंग कॉलेज तक चलेंगी ई-बसें

लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से अब इंजीनियरिंग कॉलेज तक चलेंगी ई-बसें
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से निशातगंज के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के रूट का विस्तार कर दिया गया है। अब ये बसें इंजीनियरिंग कॉलेज तक संचालित होंगी।रोडवेज क्षेत्रीय प्रशासन ने करीब 15 दिन पहले दो जोड़ी एसी इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की थी। गर्मी और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब इनकी संख्या और फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में एयरपोर्ट से निशातगंज तक चलने वाली एक जोड़ी ई-बसें अब वाया चारबाग होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएंगी। वहीं, एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन (कमता) वाया ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया और इकाना स्टेडियम वाले रूट पर बसों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है।लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय और दुबग्गा डिपो के एआरएम डीके गर्ग की बैठक में इन योजनाओं पर सहमति बनी है। इससे न केवल हवाई यात्रियों, बल्कि कोचिंग और कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी सस्ती और सुलभ एसी बस सेवा मिल सकेगी।
एप से करें ट्रैकिंगयात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसों की लाइव ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है। यात्री सिटी बस यूपी एप डाउनलोड कर बसों की लोकेशन, समय-सारणी और किराये की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


