Breaking Newsभारत

राजघाट चबूतरा हादसा: DM ने गठित की 3 सदस्यीय जांच कमेटी, 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

*गोरखपुर बिग ब्रेकिंग*

राजघाट चबूतरा हादसा: DM ने गठित की 3 सदस्यीय जांच कमेटी, 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

*गोरखपुर।* राजघाट स्थित चबूतरे का छज्जा गिरने की घटना को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गंभीरता से लिया है। हादसे के समस्त पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से 06 सितंबर 2026 को जारी आदेश (पत्र संख्या 1268/OSD/Camp-2026) के अनुसार —

> दिनांक 06.09.2026 को वज्रपात से राजघाट स्थित चबूतरे का छज्जा गिर जाने की दुर्घटना के समस्त पहलुओं की विस्तृत जांच हेतु जांच समिति गठित की जाती है।

*जांच समिति में ये अधिकारी शामिल:*

1. *अपर जिलाधिकारी (नगर), गोरखपुर*
2. *पुलिस अधीक्षक (नगर), गोरखपुर*
3. *डॉ. बी.एन. शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नेहरू चिकित्सालय, BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर*

आदेश में कहा गया है कि गठित जांच समिति घटना के सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट 07 दिवस के अंदर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेगी।

गौरतलब है कि इस हादसे में अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत हो गई थी, जिसके बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button