योगी आदित्यनाथ का TMC पर प्रहार: बंगाल अब डबल इंजन सरकार से समृद्धि की नई इबारत लिखेगा

योगी आदित्यनाथ का TMC पर प्रहार: बंगाल अब डबल इंजन सरकार से समृद्धि की नई इबारत लिखेगा
गारबेटा (प. बंगाल), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ‘अराजकता’ पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल अब डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में समृद्धि और सुशासन की नई परिभाषा लिखने को तैयार है।
गारबेटा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी जी ने कहा, “TMC की अराजकता से मुक्त होकर बंगाल अब डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में समृद्धि और सुशासन की नई परिभाषा लिखने को तैयार है। गारबेटा विधान सभा क्षेत्र का जन-जन विरासत का संरक्षण करते हुए विकास का कमल खिलाने के लिए तैयार है।”
उन्होंने स्थानीय लोगों के अपार जन-समर्थन के लिए हृदय से आभार जताया और कहा, “इस अपार जन-समर्थन के लिए गारबेटा वासियो का हृदय से आभार।” योगी जी का यह बयान बंगाल में भाजपा की बढ़ती पैठ और आगामी राजनीतिक बदलावों का संकेत देता नजर आ रहा है।



