Breaking Newsभारतराजनीति

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार शाम आएंगे गोरखपुर, शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को देंगे राज्य अध्यापक पुरस्कार, गोरखनाथ मंदिर में जन्मोत्सव में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार शाम आएंगे गोरखपुर, शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को देंगे राज्य अध्यापक पुरस्कार, गोरखनाथ मंदिर में जन्मोत्सव में भी होंगे शामिल

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम गोरखपुर दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और शिक्षक दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंचकर सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन्म के बाद बाल कृष्ण के स्वरूप को झूला झुलाने, बच्चों की रूप सज्जा प्रतियोगिता में शामिल होने और देर रात तक चलने वाले भजन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी। मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रम में भी उनके शामिल होने की संभावना है।

शनिवार को शिक्षकों का सम्मान

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर इस समारोह में प्रदेश के 81 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक शामिल हैं।

सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें सेवा कार्यकाल में 2 वर्ष का विस्तार और राज्य में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button