मथुरा में सनसनीखेज वारदात: गोकुल बैराज के पास वर्दी में मिला दरोगा का खून से लथपथ शव, माथे पर गोली का निशान, महकमे में हड़कंप

मथुरा में सनसनीखेज वारदात: गोकुल बैराज के पास वर्दी में मिला दरोगा का खून से लथपथ शव, माथे पर गोली का निशान, महकमे में हड़कंप

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले से बृहस्पतिवार को बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है। गोकुल बैराज के पास एक दरोगा का वर्दी में खून से सना शव मिला है। मृतक के माथे पर गोली का निशान मिला है। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान टीएसआई पंकज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में लगाई गई थी।
इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।



