Breaking Newsभारत

भीषण गर्मी में लखनऊ वासियों को बड़ी राहत; मेयर सुषमा खर्कवाल ने विधानसभा के पास किया हाईटेक ‘कूलिंग पॉइंट’ का उद्घाटन!

भीषण गर्मी में लखनऊ वासियों को बड़ी राहत; मेयर सुषमा खर्कवाल ने विधानसभा के पास किया हाईटेक ‘कूलिंग पॉइंट’ का उद्घाटन!

लखनऊ। राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) के प्रकोप से शहरवासियों को सुरक्षित रखने के लिए लखनऊ नगर निगम ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। आज विधानसभा के समीप जीपीओ के पास नगर निगम द्वारा तैयार किए गए एक विशेष ‘कूलिंग पॉइंट’ का भव्य उद्घाटन माननीय मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा किया गया।

​इस कूलिंग पॉइंट को पूरी तरह इको-फ्रेंडली और प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए मिट्टी और जूट का विशेष उपयोग किया गया है। यहाँ आने वाले नागरिकों के लिए शीतल पेयजल, हाई-स्पीड पंखे, कूलर और आरामदायक बैठने व विश्राम करने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

मेयर का संदेश: ”

हमारा संकल्प है कि इस भीषण गर्मी में लखनऊ के हर नागरिक को राहत मिले। नगर निगम द्वारा शहर के सभी प्रमुख और व्यस्त इलाकों में ऐसे कूलिंग पॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं ताकि राहगीरों, रेहड़ी-पटरी वालों और आम जनता को हीट वेव के खतरनाक दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button