Breaking Newsभारत

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित: संजीव राय, सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव और ध्रुव श्रीवास्तव को मिली जगह, 39 पदाधिकारियों की सूची जारी

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित: संजीव राय, सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव और ध्रुव श्रीवास्तव को मिली जगह, 39 पदाधिकारियों की सूची जारी

लखनऊ/गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मा. पंकज चौधरी जी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा दिनांक 03 सितंबर 2026 को यह सूची जारी की गई।

इस नई कार्यसमिति में कुल 39 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें संगठन के अनुभवी और युवा चेहरों को संतुलित स्थान दिया गया है।

गोरखपुर क्षेत्र से वरिष्ठ नेता *श्री संजीव राय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डा. सत्येन्द्र सिन्हा को क्षेत्रीय महामंत्री, श्री राहुल श्रीवास्तव को क्षेत्रीय महामंत्री और श्री ध्रुव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री* के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

*जारी सूची इस प्रकार है -*

*क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (10):* श्री राधे श्याम पाण्डेय, श्री संजीव राय, श्री हरिचरण कुशवाहा, श्री रणजीत राय, श्री अरजीत सिंह, श्री युधिष्ठिर सिंह, श्री राजेश गुप्ता, श्री कृष्णगोपाल जायसवाल, श्री जयप्रकाश शाही, श्री राजेन्द्र प्रसाद पांडेय

*क्षेत्रीय महामंत्री (4):* डा. सत्येन्द्र सिन्हा, डा. बच्चा पाण्डेय नवीन, श्री भास्कर निषाद, श्री राहुल श्रीवास्तव

*क्षेत्रीय मंत्री (10):* श्री रणविजय चौहान, श्री राजेश पाल चौधरी, श्री हरिकेश गुप्ता, श्री कन्हैया पासवान, डॉ. बब्बू प्रसाद बेलदार, श्री वैभव पाण्डेय, श्री सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, श्री ध्रुव श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता अग्रहरि, श्री बृजेश राम त्रिपाठी जय

*सदस्य (15):* श्री सुनील गुप्ता, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्री सेतुभान राय, श्री लालजी त्रिपाठी, श्री सज्जनमणि त्रिपाठी, श्री सिद्धार्थ शंकर मिश्र, श्री शिवसागर तिवारी, सुश्री नेहा मणि आर्य, श्री मनीष सिंह, श्री श्रीकृष्ण सिंह किशन, श्री अम्बुज शाही, श्री रामपाल सिंह, डा. आर.डी. सिंह, श्री नवनीत नन्दन मिश्र, श्री अंशुमान जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button