फतेहपुर : साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन के नाम पर आम-जनमानस से वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त गिरोह के तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिनाँक 24.11.2025 साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद फतेहपुर
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन के नाम पर आम-जनमानस से वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त गिरोह के तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध फतेहपुर के निकट पर्यवेक्षण में *विभिन्न तिथियों में प्रतिबिम्ब पोर्टल पर स्थान/क्षेत्र विशेष से प्रदर्शित संदिग्ध मोबाइल नम्बरों की साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा दिनाँक 23.11.2025 को जाँच/सत्यापन के अनुक्रम में संकलित अभिलेखीय/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर जनपद के थाना गाजीपुर अन्तर्गत ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कूटरचित तरीके से प्राप्त मोबाइल सिम का प्रयोग कर आम-जनमानस को मोबाइल पर पोर्न/ अश्लील वीडियों देखने से आरोपित करते हुये मुकदमा/ गिरफ्तारी के भय में डालकर वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त गिरोह के तीन अभियुक्तों क्रमश: 1. त्रिभुवन सिंह उर्फ राम सनेही 2. राहुल सिंह एवं 3. जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 34/2025 धारा 319(2)/ 318(2)/ 3(5)/ 338/ 308(6) बीएनएस व 66सी/ 66 डी IT ACT पंजीकृत कर विधिक अनुक्रम में अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
कार्य प्रणाली-
1. अभियुक्तगण का सेक्सटॉर्शन के नाम पर जरिये दूरभाष आमजनमामस से वित्तीय धोखाधड़ी का एक गिरोह है जिनके द्वारा कूटरचित तरीके से अलग-अलग नाम पते से मोबाइल सिम प्राप्त कर गाँव के बाहर ग्रुप में एकत्रित होकर कॉलिंग कर लोगों को मोबाइल पर पोर्न/अश्लील वीडियो देखने के सम्बन्ध में मुकदमा/ गिरफ्तारी का भय दिखाकर वित्तीय धोखाधड़ी की जाती है।
2. अभियुक्तगण द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी की धनराशि पीड़ित से विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त कर जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से आहरित कर लिया जाता है। इस प्रक्रिया में विभिन्न जनसेवा केन्द्रों का बैंक खाता भी होल्ड/फ्रीज हुआ है।
3. गिरोह में शामिल कई अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास है तथा निरन्तर अपराध में संलिप्ततता बनी हुयी है।
4. इस गिरोह में शामिल ग्राम भगवानपुर थाना गाजीपुर के कतिपय अपराधियो का सचेंडी कानपुर नगर अन्तर्गत रिश्तेदारी होने के साथ-साथ स्थानीय साइबर अपराधियों से सांठ-गांठ के पुष्टिकारक साक्ष्य है।
5. गिरोह द्वारा प्राय: उन प्रान्तों यथा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, मध्य प्रदेश के लोगों को ही कॉल किया जाता है क्योंकि इनकी भाषा उनके द्वारा समझ ली जाती है।
6. गिरोह द्वारा कॉलिंग में हिन्दी भाषा का ही प्रयोग किया जाता है।
7. गिरोह द्वारा प्रान्त के अनुसार मोबाइल नंबर की प्रारम्भिक 04 डिजिट जैसे बिहार प्रान्त का 8252, उ0प्र0 का 9140 एवं म0प्र0 का 9179 का प्रयोग कर आगे के अंक स्वयं सेट कर कॉलिंग की जाती है तथा एक बार किसी का नंबर मिल जाने पर आगे के लोगों को मोबाइल नंबर में एक-दो डिजिट क्रमानुसार परिवर्तित कर वित्तीय धोखाधड़ी की जाती है।
8. गिरोह में सम्मलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। गिरोह द्वारा प्रयोग किये जा रहे मोबाइल सिम एवं बैंक खातों का सत्यापन कर स्त्रोतों की जानकारी कर संलिप्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान दिनांक एवं समय –
वहद् ग्राम भगवानपुर नहर की पटरी वट् वृक्ष – दिनाँक 23/11/2025 समय 01.04 PM
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. त्रिभुवन सिंह उर्फ राम सनेही पुत्र स्व0 रोशन सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 21 वर्ष
2. राहुल सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम मीरपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर, हाल पता-ससुराल ग्राम भगवानपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर, उम्र 30 वर्ष
3. जितेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1- घटना में प्रयुक्त 01 Realme Narzo 70X 5G एण्ड्रायड मोबाइल फोन
2- घटना में प्रयुक्त 01 Realme C65 5G एण्ड्रायड मोबाइल फोन
3- घटना में प्रयुक्त 01 TECNO SPARK 6Air एण्ड्रायड मोबाइल फोन
4- घटना में प्रयुक्त 01 Hero Shakti की-पैड मोबाइल फोन
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
अभियुक्त जितेन्द्र सिंह –
1. मु0अ0सं0 34/2025 धारा 319(2)/ 318(2)/ 3(5)/ 338/ 308(6) बीएनएस व 66 सी/66 डी आई०टी०एक्ट, साइबर क्राइम थाना, जनपद फतेहपुर ।
2. मु0अ0सं0 37/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर।
3. मु0अ0सं0 38/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर।
4. मु0अ0सं0 188/2024 धारा 115(2)/ 117 बीएनएस थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर।
अभियुक्त राहुल सिंह –
1. मु0अ0सं0 34/2025 धारा 319(2)/ 318(2)/ 3(5)/ 338/ 308(6) बीएनएस व 66सी/66डी आई०टी०एक्ट, साइबर क्राइम थाना, जनपद फतेहपुर ।
2. मु0अ0सं0 367/2024 धारा 507 भादवि व 66 डी आई०टी०एक्ट, थाना कल्यानपुर, जनपद कानपुर नगर।
3. मु0अ0सं0 279/2024 धारा 507 भादवि व 66 डी आई०टी०एक्ट, थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर।
एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या-
1. NCRP शिकायत संख्या – 33102250016218 जनपद बस्ती उ0प्र0।
2. NCRP शिकायत संख्या –231022500185448 जनपद गाजियाबाद उ0 प्र0।
3. NCRP शिकायत संख्या – 3310324003906 जनपद सहारनपुर उ0प्र0।
4. NCRP शिकायत संख्या – 33106240069404 जनपद सोनभद्र उ0प्र0।
5. NCRP शिकायत संख्या – 23102250018031 जनपद कानपुर नगर उ0प्र0।
6. NCRP शिकायत संख्या – 33103240033952 जनपद गाजीपुर उ0प्र0।
7. NCRP शिकायत संख्या – 33111230157496 जनपद खीरी उ0प्र0।
8. NCRP शिकायत संख्या – 23106240070284 जनपद वाराणसी उ0प्र0।
जाँच/गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर
2. उ0नि0 रणधीर सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर
3. क0आ0 ग्रेड – बी आशीष कुमार मिश्रा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, फतेहपुर
4. मु0आ0 अखिलेश उपाध्याय, साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर
5. का0 शुभेन्दु रंजन, साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर
6. का0 अजय कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर
7. का0 अभिषेक कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर
8. म0का0 सीमा माथुर, साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर
Balram Singh
India Now24



