Breaking Newsभारत

प्रदेश में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रामपुर, ललितपुर और लखनऊ में बदले पुलिस कप्तान

प्रदेश में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रामपुर, ललितपुर और लखनऊ में बदले पुलिस कप्तान

उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अनिल कुमार सिंह रामपुर, संजीव कुमार बाजपेयी ललितपुर और मोहम्मद मुस्ताक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। अन्य अधिकारियों का भी विभिन्न पदों पर स्थानांतरण किया गया है। सभी को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार रामपुर, ललितपुर और लखनऊ समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है। आईपीएस अनिल कुमार सिंह (एसपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, रामपुर बनाया गया है। वहीं गोपाल कृष्ण चौधरी (आरआर-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से हटाकर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहम्मद मुस्ताक (आरआर-2016) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सोमेंद्र मीणा (आरआर-2017) को पुलिस अधीक्षक, रामपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा बनाया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार बाजपेयी (एसपीएस-2018) को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती वाले सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button