पवन पांडेय सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पाण्डे का बयान

पवन पांडेय सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पाण्डे का बयान
प्रमाणित हो चुका है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में चढ़ावा चोरी हुई
चोरी करने वाले कौन थे, उनके संबंध किन लोगों से थे और उन्हें संरक्षण किसका प्राप्त था सामने आ चुका है
चोर पकड़े गए, जेल गए, ट्रस्टी बर्खास्त हुए और जिन लोगों पर संरक्षण देने के आरोप लगे, उन्हें भी ट्रस्ट से बाहर होना पड़ा
इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी, संघ और विहिप के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है
पूरे देश में इस घटना को लेकर उनकी किरकिरी हो चुकी है
खुली चुनौती देता हूँ कि हमने प्रमाणों के साथ साबित किया कि मंदिर में चढ़ावा चोरी हुई
टुन्नू यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फ़र्ज़ी आरोप लगाए गए
भाजपा के लोग अपने आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकते, तो उन्हें सार्वजनिक रूप अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए
राजनीति तथ्य और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए, झूठे आरोपों और दुष्प्रचार के आधार पर नहीं



