दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का लखनऊ कार्यालय में भव्य स्वागत, राजधानी में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का लखनऊ कार्यालय में भव्य स्वागत, राजधानी में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

मुख्य समाचार:लखनऊ, 19 जुलाई 2026। आज लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन कुमार श्रीवास्तव जी का प्रथम आगमन हुआ।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें ‘श्रीराम नाम’ की पट्टिका पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मानित किया गया।
इस दौरान एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी को मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार और वर्तमान में देश की राजधानी में पत्रकारों के साथ घटित हो रही अप्रिय घटनाओं व उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से विस्तृत वार्ता की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “राजधानी दिल्ली में संगठन को धरातल पर बेहद मजबूत किया जाएगा, क्योंकि हमारी सबसे बड़ी ताकत ‘कलमकारों की एकजुटता’ है। सभी पदाधिकारियों को अपने पदानुसार जिम्मेदारियों को समझना होगा और पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा। जब हमारा संगठन मजबूत होगा, तो पत्रकारों के अधिकार और उनकी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित हो जाएगी।” उन्होंने दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों के पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के संस्थापक दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला प्रकोष्ठ) शाहिस्ता जी सहित कार्यालय के तमाम स्टाफ और गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
