तेंदुआ टोल प्लाजा पर सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गर्मी से बचाव के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

तेंदुआ टोल प्लाजा पर सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गर्मी से बचाव के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
सहजनवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के फोरलेन पर स्थित तेंदुआ टोल प्लाजा पर परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल के दिशा निर्देशन में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान टोल प्लाजा एवं हाईवे मेंटेनेंस टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चालकों, राहगीरों और टोल स्टाफ को गर्मी एवं तेज धूप से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी टोल कर्मचारियों को भीषण गर्मी में सुरक्षित तरीके से कार्य करने के तौर-तरीके भी समझाए गए। इस अवसर पर टोल प्रबंधन द्वारा वाहन चालकों, राहगीरो एवं टोल कर्मचारियों के बीच ठंडा पानी, ग्लूकॉन डी और ओआरएस का घोल वितरित किया गया।टोल मैनेजर दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार एक सप्ताह तक चलेगा। जिसमें धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए वाहन चालकों और राहगीरों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में टोल प्लाजा मैनेजर दुर्गेश शुक्ला, पवन शर्मा, राजीव यादव तथा मेंटेनेंस मैनेजर वेद प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रशेखर यादव, हरेंद्र सिंह, शम्मी शर्मा सहित टोल प्लाजा के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।



