Breaking Newsभारतराजनीति

तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदले, 5 साल से पुराने राजस्व केस प्राथमिकता से निपटाएं : CM योगी

तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदले, 5 साल से पुराने राजस्व केस प्राथमिकता से निपटाएं : CM योगी

*- जनशिकायतों के गलत निस्तारण पर CM सख्त, 5 दिन में मांगा स्पष्टीकरण*
*- 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच गंभीर अपराधों में 5.1% और महिला अपराधों में 3.9% की कमी*
*- जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन के लिए बनेगा विशेष क्राउड कंट्रोल प्लान, वृंदावन में नया पुलिस सर्किल*

*लखनऊ, 29 अगस्त।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड में तैनात DM-SP के साथ कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की।

*राजस्व मामलों पर CM का सख्त निर्देश*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिक की जमीन, संपत्ति और अधिकारों से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदलनी होगी।

– नायब तहसीलदार कोर्ट से लेकर राजस्व परिषद तक 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी मामलों को चिन्हित कर मिशन मोड में निस्तारित किया जाए।
– विशेष रूप से धारा 33 के अविवादित वरासत के मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।
– सभी जिलाधिकारी अपने जिले में कोर्टवार समीक्षा स्वयं करें। बैठक में 5 साल से ज्यादा लंबित टॉप 5 जिलों और प्रदेश के 10 सबसे पुराने मामलों की रिपोर्ट भी रखी गई।

*IGRS और जनता दर्शन पर नाराजगी*

CM ने शिकायतों के निस्तारण पर सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए।

– कई मामलों में मूल शिकायत के बजाय दूसरी जानकारी पर निस्तारण कर दिया गया, बिना रिपोर्ट लिए ही केस बंद कर दिया गया।
– ऐसे सभी असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की दोबारा जांच होगी।
– जहां गलत आख्या पर केस बंद हुआ है, वहां संबंधित DM और SP से 5 दिन में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

*अपराध नियंत्रण में सुधार*

13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच की अपराध समीक्षा में –

– कुल FIR में 0.4% की कमी
– गंभीर अपराधों में 5.1% की कमी
– महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 3.9% की कमी
– SC/ST के विरुद्ध अपराधों में 11.2% की कमी

CM ने निर्देश दिया – जोन और रेंज स्तर पर हर हफ्ते क्राइम एनालिसिस हो। महिला-बाल अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई हो। छेड़खानी, चेन स्नेचिंग पर कठोरतम कार्रवाई हो और महिला बीट अधिकारियों की फील्ड में मौजूदगी बढ़ाई जाए।

*जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी पर विशेष तैयारी*

– मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी पर भीड़ को देखते हुए व्यापक क्राउड कंट्रोल प्लान बनेगा। बांके बिहारी मंदिर के लिए अलग कार्ययोजना और होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।
– वृंदावन में नया पुलिस सर्किल गठित होगा, मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग जॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।
– सभी थानों और पुलिस लाइन में झांकियां सजाई जाएंगी।
– गणेश प्रतिमा विसर्जन में हाईटेंशन तारों को देखते हुए मूर्तियों की ऊंचाई सीमा में रखी जाए। उफनती नदियों के कारण विसर्जन स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा रहे।

*माफिया और बाढ़ राहत पर निर्देश*

CM ने माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रखने, गो-तस्करी, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं पर 24×7 अलर्ट रहने को कहा। स्लाटर हाउस की औचक जांच के निर्देश दिए।

चित्रकूट, फर्रुखाबाद, अयोध्या, आजमगढ़ और बाराबंकी के DM से बाढ़ राहत की समीक्षा करते हुए कहा – राहत शिविरों में भरपेट गर्म भोजन मिले, गुणवत्ता DM खुद देखें, अस्पतालों में एंटी-वेनम और एंटी-रेबीज उपलब्ध रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button