जखनिया, गाजीपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम की जखनिया सैटेलाइट शाखा ने 70 वां स्थापना दिवस मना ।

भारतीय जीवन बीमा निगम की जखनिया सैटेलाइट शाखा ने 70 वां स्थापना दिवस मना ।

जखनिया, गाजीपुर । भारतीय जीवन बीमा निगम की सेटेलाइट शाखा मे 70वां स्थापना दिवस शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार पांडे व सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार नायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम 1956 में राष्ट्रीयकरण किया गया था ,इसके पहले विभिन्न प्राइवेट बीमा कंपनियां मिलकर बीमा का काम करती थी। जिसे भारत सरकार ने 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम से राष्ट्रीयकृत कर 5 लाख रुपए की पूंजी से शुरू किया गया । यह संस्था 70 वर्ष की लगातार गति देते हुए यह पूरे विश्व में परचम लहरा रही है। इन्होंने बताया कि निगम में किसान ,उद्दमी, से लेकर छोटे व्यापारी किसान मजदूर रेहणी वालों तक के लिए बीमा की योजनाएं चलाई जा रही हैं । भारतीय जीवन बीमा निगम के स्पर्धा में विश्व की विभिन्न कंपनियां काम कर रही हैं परंतु सभी लोग काफी पीछे हैं । जिसका मूल उद्देश्य यह है कि हमारे बीमा धारक जमा कर्ता , अभिकर्ता ,व प्रशासनिक अधिकारी , कर्मचारीयो की बदौलत यह संस्था निरंतर अपने प्रगति के पथ पर चल रही है । सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार नायक ने कहा कि यह संस्था बीमा धारकों के जमा किए गए पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। जिससे आज भी जमा कर्ता का पैसा पूरी तरह से भारतीय जीवन बीमा निगम में सुरक्षित है । यह निगम विश्व में दावा क्लेम भुगतान करने में पहला स्थान हासिल किया है । बताया कि बीमा धारकों की जमा पूंजी से देश की विभिन्न योजनाएं जनहित के लिए चलाई जा रही हैं ।जिसका लाभ जनता का पैसे का लाभ जनता को दिया जा रहा है । यह भी बताया कि बीमा सप्ताह 1 सितंबर से 7 सितंबर तक विभिन्न बीमा धारकों को जानकारी देने के लिए कार्यक्रम शाखाओ में किए जाते हैं। मौके पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ,विकास अधिकारी अशोक कुमार , हेमंत कुमार , विनीत कुमार , अभिकर्ता रामप्रताप पाडे ,नंदलाल चौहान ,सतीश ,पिंटू सिंह ,प्यारेलाल ,सहित काफी संख्या में बीमा धारको को अंगबस्त्रम से शाखा प्रबंधक ने सम्मानित किया ।





