Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : ड्यूटी से घर लौटते समय बिजली विभाग के SSO की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

ड्यूटी से घर लौटते समय बिजली विभाग के SSO की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

जलालपुर फिटर में कार्यरत राजकुमार मौर्य के निधन से विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर

जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया क्षेत्र के जलालपुर फिटर में कार्यरत बिजली विभाग के एसएसओ (SSO) राजकुमार मौर्य की अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार मौर्य, पुत्र बाल रूप मौर्य, निवासी दुल्लापुर, जलालपुर फिटर में एसएसओ के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को ड्यूटी करने के बाद सुबह घर जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई और करीब सुबह 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

राजकुमार मौर्य के अचानक निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, उनके साथ कार्य करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं परिचितों को भी घटना की जानकारी मिलने पर गहरा दुख हुआ। सहकर्मियों ने बताया कि राजकुमार मौर्य अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार और कर्मठ कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे।

उनके निधन से दुल्लापुर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारियां की गईं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

क्षेत्रवासियों एवं सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button