Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : ट्रांसफार्मर बदलने व लेखपाल पर घूसखोरी के आरोप को लेकर जखनिया में दिव्यांग संगठन का जोरदार प्रदर्शन, दी लखनऊ कूच की चेतावनी

ट्रांसफार्मर बदलने व लेखपाल पर घूसखोरी के आरोप को लेकर जखनिया में दिव्यांग संगठन का जोरदार प्रदर्शन, दी लखनऊ कूच की चेतावनी

जखनिया (गाजीपुर)। बहरियाबाद क्षेत्र के बीरभानपुर गांव (चौहान बस्ती) में पिछले एक महीने से जला पड़ा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर न बदले जाने और भूमि विवाद में लेखपाल द्वारा भारी घूस मांगने के विरोध में ग्रामीणों और दिव्यांग संगठनों ने जखनिया तहसील पर जमकर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों द्वारा जखनिया स्टेशन पर मौजूद होकर कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलने की चेतावनी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ और कोतवाल को ज्ञापन सौंपने के बाद दोपहर 3 बजे धरना समाप्त हुआ।

​एक महीने से अंधेरे में हैं 30 परिवार, सिंचाई भी ठप

​सर्व समाज विकास मंच विकलांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि बीरभानपुर गांव की चौहान बस्ती का 10 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 2 मई को ही जल गया था। इसके कारण पिछले एक महीने से करीब 30 घरों में अंधेरा पसरा हुआ है और ग्रामीणों की सिंचाई का काम भी पूरी तरह ठप पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत पत्र देने के बावजूद बिजली विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। यही नहीं

लेखपाल पर 1 लाख रुपये घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया कि

जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के प्रबंधक रामविजय चौहान ने एक लेखपाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके एक भूमि विवाद के मामले में लेखपाल द्वारा खुलेआम ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की घूस मांगी जा रही है। इन दोनों संवेदनशील मामलों को लेकर पहले उप जिलाधिकारी (SDm ) कार्यालय का घेराव किया गया था, लेकिन जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो आक्रोशित प्रदर्शनकारी जखनिया रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ गए।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

​स्टेशन पर धरना देकर कृषक एक्सप्रेस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जाने की चेतावनी मिलते ही जखनियां तहसील के एसडीओ इमामुद्दीन अहमद, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे, आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस टीम भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने और उसकी क्षमता वृद्धि (कैपेसिटी बढ़ाने) का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन वापस लिया।

​प्रदर्शन में ये लोग रहे मुख्य रूप से शामिल

​इस मौके पर दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हरेंद्र कुमार, शरद कुमार, हवलदार राम, सुनीता, राम बच्चन चौहान, दुर्गेश चौहान, शेखर चौहान, अरविंद चौहान, संतोष चौहान, शिवचंद चौहान, सुरेंद्र चौहान सहित भारी संख्या में महिलाएं (बचनी देवी, पूनम देवी, ईशानी देवी, शीला देवी, लाली देवी) और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button