जखनिया गाजीपुर : कमीशन बढ़ोतरी पर कोटेदार संघ ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

कमीशन बढ़ोतरी पर कोटेदार संघ ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

जखनिया गाजीपुर । सरकारी सस्ता गल्ला दुकानदारों (कोटेदारों) के खाद्यान्न बितरण करने के लिए कमीशन में शासन द्वारा बढ़ोतरी किए जाने पर कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जखनिया तहसील अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कोटेदार संघ के पदाधिकारियों ने शासन द्वारा कमीशन बढ़ाए जाने का महत्वपूर्ण कदम बताया। सुबास गुप्ता ने कहा कि कमीशन में बढ़ोतरी से लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे कोटेदारों को राहत मिलेगी और वे अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कोटेदारों की समस्याएं समाधान होने मे सहुलियत होगी ।जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह और तहसील अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि कोटेदार संघ अपने सदस्यों के हितों के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।



