Breaking Newsभारत

जखनियां/दुल्लहपुर (गाजीपुर) : 19 जुलाई को श्री रामदास महाविद्यालय में होगा हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण, अतिथियों को आमंत्रण

19 जुलाई को श्री रामदास महाविद्यालय में होगा हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण, अतिथियों को आमंत्रण

जखनियां/दुल्लहपुर (गाजीपुर)। ओम जी ग्रुप द्वारा संचालित श्री रामदास महाविद्यालय, दुल्लहपुर (गाजीपुर) परिसर में आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) को हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन एवं पूजन संपन्न होगा, जिसके उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, क्षेत्रवासियों एवं सभी शुभचिंतकों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा तथा नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। महाविद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित अतिथियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।निवेदक:डॉ. मनोज कुमार सिंहचेयरमैन, ओम जी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, जखनियां (गाजीपुर)एवं समस्त महाविद्यालय परिवार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button