Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भाजपा जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव ने किया पौधरोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भाजपा जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव ने किया पौधरोपण

फलदार वृक्षों के संरक्षण से पर्यावरण होगा समृद्ध, आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा स्वच्छ जीवन : दिनेश सिंह यादव

जखनियां (गाजीपुर), 13 जुलाई। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जखनियां तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा कुडिला में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव ने आम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव ने कहा कि “पेड़ केवल पर्यावरण की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। स्वच्छ जलवायु, शुद्ध वायु और संतुलित पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं। आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।”उन्होंने कहा कि आम सहित फलदार वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को पौष्टिक फल, छाया और जैव विविधता का संरक्षण भी प्रदान करते हैं। वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, इसलिए पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button