Breaking Newsभारत

चिल्लूपार में ऐतिहासिक बनी परशुराम जयंती, सर्व समाज की एकता का दिखा अद्भुत संगम

चिल्लूपार में ऐतिहासिक बनी परशुराम जयंती, सर्व समाज की एकता का दिखा अद्भुत संगम

भजन, भंडारा और जनसैलाब के बीच धूमधाम से मनाई गई जयंती, विधायक राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजन सम्पन्न

गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल स्थित चिल्लूपार क्षेत्र के बड़हलगंज नगर पंचायत अंतर्गत राम परशुराम चौक पर इस वर्ष परशुराम जयंती का आयोजन अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने की। पहली बार इस आयोजन में सर्व समाज के लोगों की एकजुट भागीदारी देखने को मिली, जिसने इसे क्षेत्र के इतिहास में एक विशेष स्थान दिला दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संध्या समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय वातावरण ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पाण्डेय, बड़हलगंज मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा सहित भाजपा नेता चंदन पाण्डेय, गुड्डू मिश्रा, आचार्य कन्हैया त्रिपाठी, धर्मराज निषाद, पप्पू निषाद, बिपिन त्रिपाठी और दिनेश निगम समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, समरसता तथा धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन की भव्यता और सर्व समाज की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि चिल्लूपार क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का मजबूत आधार मौजूद है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला, जो आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button