गोरखपुर सावन का सोमवार: झारखंडी महादेव समेत शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव

गोरखपुर सावन का सोमवार: झारखंडी महादेव समेत शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव
शहर के प्रमुख महादेव झारखंडी शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर, मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर सहित शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ धाम और पिपराइच के मोटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
सावन महीने के तीसरे सोमवार पर जनपद के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह से लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले का जयघोष गूंज रहा है।
शहर के प्रमुख महादेव झारखंडी शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर, मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर सहित शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ धाम और पिपराइच के मोटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।भक्तों ने इन मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से मंगल जीवन की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांवरिया भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा।