गोरखपुर – राजघाट मुक्तिपथ पर गिरी आकाशीय बिजली, पत्थर का गुंबद ढहा, मलबे में दबने से दो लोग घायल

गोरखपुर – राजघाट मुक्तिपथ पर गिरी आकाशीय बिजली, पत्थर का गुंबद ढहा, मलबे में दबने से दो लोग घायल
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र स्थित राजघाट अंत्येष्टि स्थल (मुक्तिपथ) पर रविवार को प्रकृति का कहर देखने को मिला।
दोपहर में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान अंत्येष्टि स्थल पर बने पत्थर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही गुंबद का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया।
हादसे के वक्त गुंबद के नीचे बैठकर आराम कर रहे दो लोग अचानक गिरे मलबे की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही राजघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद करीब एक घंटे तक सरकारी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, लोगों को निजी साधनों से घायलों को अस्पताल भेजना पड़ा।


