Breaking Newsभारत

गोरखपुर में चार एसडीएम के गैरजनपद तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

गोरखपुर में चार एसडीएम के गैरजनपद तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में गोरखपुर जनपद के चार उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नए जनपदों में तैनाती दी गई है।

तबादला आदेश के अनुसार—

एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल का तबादला जनपद इटावा किया गया है।

एसडीएम प्रशांत वर्मा का तबादला जनपद बिजनौर किया गया है।

एसडीएम सिद्धार्थ पाठक का तबादला जनपद फिरोजाबाद किया गया है।

एसडीएम कुंवर सचिन सिंह का तबादला जनपद मऊ किया गया है।

शासन की ओर से जारी इस तबादला सूची के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। जल्द ही इन अधिकारियों के स्थान पर नए उपजिलाधिकारियों की तैनाती किए जाने की संभावना है। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित तहसीलों का प्रशासनिक कार्यभार उनके सुपुर्द किया जाएगा……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button