Breaking Newsभारत

गोरखपुर : ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेले में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ सम्पन्न

ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेले में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ सम्पन्न

गोरखपुर। ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने परम्परागत् रीति के अनुसार ज्येष्ठ माह के पॉचवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर के सैकड़ों नागरिकों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डिज़नी मेला के आयोजक पप्पू सिंह पहलवान ने कहा कि विगत् एक माह से महानगर के कचहरी क्लब के मैदान में ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेला धूम मचा रहा है। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर ज्येष्ठ माह के पॉचवें बड़े मंगलवार को मेला प्रांगण में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।मेला प्रबन्धक तापस कुमार दत्ता ने जनता से अपील किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में मेला प्रांगण में आकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करें एवं लाभ उठाएं।इस अवसर पर ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेला के समस्त दुकानदार,स्टाफ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button