Breaking Newsभारत

गोरखपुर/चौरीचौरा के भोपा बाजार चौराहे पर शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार संत राज भारती और शीला देवी की मौत हो गई। उनका आठ वर्षीय बेटा गंभीर घायल है।

गोरखपुर/चौरीचौरा के भोपा बाजार चौराहे पर शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार संत राज भारती और शीला देवी की मौत हो गई। उनका आठ वर्षीय बेटा गंभीर घायल है।

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना गांव निवासी संत राज भारती (32) अपनी पत्नी शीला देवी (30) और पुत्र निगम राज (8) के साथ बाइक से अमडीहा स्थित अपने मौसा के घर आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीनों तरकुलहा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भोपा बाजार चौराहे पर एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि संत राज भारती और शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र निगम राज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button