Breaking Newsभारत

गोरखपुर को मिली नई सौगात !! चिलुआताल बना पर्यटन का नया हॉट स्पॉट, सीएम योगी 2 जून को करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर को मिली नई सौगात !! चिलुआताल बना पर्यटन का नया हॉट स्पॉट, सीएम योगी 2 जून को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से गोरखपुर के पर्यटन मानचित्र पर एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। मंगलवार (2 जून) को मुख्यमंत्री चिलुआताल के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। 20.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह नया टूरिस्ट स्पॉट अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

रामगढ़ताल की तर्ज पर हुआ कायाकल्प

शहर के उत्तरी छोर पर स्थित चिलुआताल, जो दशकों से उपेक्षा का शिकार था, अब रामगढ़ताल की तर्ज पर पूरी तरह संवर गया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार, 20 करोड़ 39 लाख रुपये की इस परियोजना के तहत व्यापक विकास कार्य किए गए हैं।

​570 मीटर लंबा पाथवे और 400 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण। ​घाट की सीढ़ियों का निर्माण, रेलिंग, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग की व्यवस्था। ​बेहतर सुरक्षा और स्वच्छता के लिए सोलर लाइट, टॉयलेट ब्लॉक और गेट का निर्माण। ​500 मीटर साइड वॉल, नाली निर्माण और स्टोन पिचिंग का कार्य।

​चिलुआताल का विकास केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार का भी केंद्र बनेगा। यहाँ सात नई दुकानें बनाई गई हैं, जहाँ पर्यटक खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, रामगढ़ताल की तर्ज पर यहाँ भी बोटिंग की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे यह स्थान मनोरंजन का एक प्रमुख डेस्टिनेशन बन जाएगा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि विकास कार्यों के पूरा होने के बाद चिलुआताल की आभा निखर आई है और बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने के लिए यहाँ पहुँचने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button