Breaking Newsभारत
गोरखपुर के कैंपियरगंज से गर्व की खबर!

गोरखपुर के कैंपियरगंज से गर्व की खबर!
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठाकुरनगर निवासी अभिषेक यादव ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की शानदार कहानी लिखी है।
हाल ही में कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए अभिषेक यादव ने इसके बाद UPSI की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर दरोगा बनने का सपना पूरा कर लिया।
अभिषेक के पिता किसान हैं और खेती के साथ भैंस पालन का कार्य करते हैं। साधारण किसान परिवार से निकलकर अभिषेक ने अपनी मेहनत के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उनकी सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे ठाकुरनगर और कैंपियरगंज क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

