Breaking Newsभारत

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह जी से की शिष्टाचार भेंट, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह जी से की शिष्टाचार भेंट, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी के गोरखपुर स्थित निजी आवास पर शिष्टाचार एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति के संरक्षण, संगठनात्मक सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी, जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों तथा उत्तर प्रदेश में सामाजिक जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, राष्ट्र निर्माण में सामाजिक संगठनों की भूमिका तथा समन्वय स्थापित कर सकारात्मक कार्यों को गति देने पर भी विशेष विचार-विमर्श किया गया।
श्री सुधाकर त्रिपाठी जी ने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ समाजहित, राष्ट्रहित एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से संगठन विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों को पूरे देश में विस्तार दे रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सकारात्मक एवं रचनात्मक मुलाकातें समाज और संगठन दोनों के लिए नई ऊर्जा प्रदान करती हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री आनंद शंकर पाठक तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुधाकर त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकारों एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर अपने विचार साझा किए तथा आगामी दिनों में संगठन विस्तार, जनजागरण अभियानों और सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
जारीकर्ता:
पंडित संतोष मिश्रा
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
गोरक्षनाथ सनातन संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button