गोरक्षनगरी के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात देंगे सीएम

गोरक्षनगरी के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात देंगे सीएम
गोरखपुर। टीपीनगर-देवरिया सिक्सलेन फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को उद्घाटन कर गोरक्षनगरी के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात देंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है।आवागमन के शुरू होने से लखनऊ और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों की राह आसान होगी और रूस्तमपुर, महेवा फल मंडी और टीपीनगर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री 22 जुलाई को शाम चार बजे फ्लाईओवर का उद्घाटन कर सकते हैं। सिक्सलेन फ्लाईओवर से देवरिया बाईपास फोरलेन को जोड़ने का काम भी पूरा हो गया है। फ्लाईओवर पर लाइटें लगा दी गई हैं और एप्रोच में कुछ स्थानों पर रंगाई और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्पीड लिमिट के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। 2658 मीटर लंबे इस फ्लाइओवर के निर्माण में 429 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फ्लाईओवर पर आवागमन होने से लोगों को राहत मिलेगी।



