Breaking News

गुरुग्राम : जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: परमिंदर कटारिया

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: परमिंदर कटारिया

विश्व पर्यावरण दिवस पर नन्दी धाम गौशाला में किया गया पौधारोपण, सभी ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गुरुग्राम: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम वार्ड 35 के अशोक विहार फेज-3 स्थित नन्दी धाम गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ संचालक सुनील और ब्रह्म कुमार, प्रेसिडेंट आरडब्ल्यूए ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विशिष्ठ अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण संरक्षण समारोह को संबोधित करते हुए वार्ड 35 के पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया ने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए हमें प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक पौधारोपण, स्वच्छता रखना और पॉलिथीन का प्रयोग बंद करना सबसे आवश्यक है। परमिंदर कटारिया ने कहा कि हमें अपने भावी पीढ़ी को किसी तरह की त्रासदी से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवन देने के लिए भी पर्यावरण का संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जल संरक्षण पर भी अत्यंत गंभीरता से काम करना चाहिए। पानी की बर्बादी कहीं से ना हो, इस पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि जल ही जीवन है और इसे संरक्षित करके रखना हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी बहुत जरूरी है। परमिंदर कटारिया ने समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों और अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें विश्व पर्यावरण दिवस को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। समारोह में पूरन यादव अध्यक्ष, हरि धाम गौशाला, हीरा लाल, बलजीत, रंजीत त्यागी, सुभाष सोनी, आशीष वैद्य, सुरेंद्र अंबावत, आरके राव, हिमांशु शर्मा हेमंग सेठी, जुगल रैना और अशोक सैनी ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। हरीश गुप्ता और आशीष शर्मा ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button