गुरुग्राम : अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ गुरुग्राम ने सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 लागू होने की खुशी में किया सम्मान समारोह

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ गुरुग्राम ने सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 लागू होने की खुशी में किया सम्मान समारोह
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ जिला गुरुग्राम द्वारा मेहरौली रोड स्थित बिजली निगम परिसर में सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 लागू होने की खुशी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज के सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण घामडौज ने की ओर मंच का संचालन जिला सचिव अशोक नैन के द्वारा किया गया।
आज के इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अशोक कुमार जी ओर प्रांतीय मंत्री माननीय देवीलाल गुराना जी, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा , जिला मंत्री समय सिंह, हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन से जिला प्रधान राजन शर्मा, जिला जनरल सेक्रेटरी बनवारी लाल शर्मा, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान कंवर पाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान रवि श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव श्रीमान ओमबीर यादव, प्रदेश सचिव श्रीमान सुभाष शर्मा, राज ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमान संदीप बागनवाला, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमान रविंदर हुड्डा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान गजेंद्र यादव, लोकेश भ्याना, उदय शंकर, खुशी राम, अखिल भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा व अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ जिला गुरुग्राम से संपूर्ण जिला कार्यकारिणी, सब अर्बन यूनिट कार्यकारिणी, सिटी यूनिट कार्यकारिणी, मानेसर यूनिट, एम एंड पी यूनिट व सभी गुरुग्राम सब यूनिट कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ साथ संकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। आज के समारोह में जिला गुरुग्राम द्वारा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारी अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी व हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सभी आगंतुक पदाधिकारियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम- 2024 लागू होने की खुशी में साल उढाकर प्रतीक चिन्ह स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ 23 जुलाई 1955 को शून्य से आरंभ होकर आज 70 वर्ष में इस देश का ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक श्रम संगठन है। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों का मजदूरों के लिए और मजदूरों द्वारा चलाई जाने वाला श्रम संगठन है। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी सोच रखने वाला गैर राजनीतिक श्रम संगठन है। इसके उपरांत प्रांत मंत्री श्री देवीलाल गुराणा ने सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय मजदूर संघ हर अंतिम छोर के कर्मचारी के लिए सँघर्षशील है , आप सभी के संघर्ष से हरियाणा प्रदेश में सुनहरा इतिहास लिखा गया है। आज प्रदेशभर के कर्मचारियों को यह देखने की आवश्यकता है कि आपकी पैरवी कर कोन रहा है, जिन मांगो को लेकर (ऐवीकेएसएच) AVKSH का गठन हुआ वह सभी आज पूरी हुई है जल्द ही सभी को पूर्ण लाभ भी मिलेंगे।प्रदेश महासचिव ने सम्बोधित करते हुए *सभी कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों को 58 साल सुरक्षित रोजगार लागू होने पर बधाई दी तथा सभी को फील्ड में जाकर संगठन की ताकत बढ़ाने के बारे मे आह्वान किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री कँवरपाल ने सम्बोधित करते हुए सभी को सुरक्षित रोजगार होने पर बधाई दी व कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक सब डिविजन स्तर पर संगठन द्वारा करवाए कार्यो का प्रचार प्रसार करे, सभी को जागरूक करें उन्होंने कहा हमारा आगामी लक्ष्य थर्मलो में ठेकाप्रथा की पूर्ण मुक्ति, थर्मल अधिकारियों से बैठक कर सभी समस्याओं का हल करवाना एवम सम्माजनक वेतन दिलवाकर उन्हें सर्विस एक्ट में शामिल करवाना है। उसके साथ ही जो कर्मचारी 5 वर्ष से नीचे है उनके अधिकारों के लिए संघर्षशील रहना है। सर्विष एक्ट में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी शामिल हो यह प्रयास है। आज के इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने काफी बढ़ चढ़कर के भाग लिया ।
यशपाल नैनीवाल
जिला मीडिया प्रभारी
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ
गुरुग्राम
9540341222