बस्ती : धान की नर्सरी उखाड़ते समय विषैले जंतु के काटने से वृद्ध की मौत

धान की नर्सरी उखाड़ते समय विषैले जंतु के काटने से वृद्ध की मौत
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी एक वृद्ध की विषैले जंतु ने उस समय काट लिया जब वे रोपाई करने के लिए धान की नर्सरी उखाड़ रहे थे। भौवापार गांव निवासी 68 वर्षीय राम केवल बुधवार को धान की रोपाई करने के लिए धान की नर्सरी उखाड़ रहे थे तभी दिन में लगभग 11 बजे विषैले जंतु ने काट लिया। परिवार के लोग इलाज के लिए राम जानकी मार्ग पर बनहरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि राम केवल के इकलौते बेटे की मौत लगभग सात आठ वर्ष पूर्व दुर्घटना के कारण हो गया था। उनकी पत्नी की भी मौत पिछले वर्ष हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इस उम्र में भी मजदूरी का काम करते थे। इस समय वे बहु कलावती के साथ रह रहे थे। दो पोतों में बड़ा दिलीप जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है और वह पूरी तरह दिव्यांग है। दूसरा पोता 22 वर्षीय सूरज कुमार परिवार का देखभाल करता है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में है।