Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सावन को लेकर डीएम-एसपी ने किया ददरी घाट व कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

सावन को लेकर डीएम-एसपी ने किया ददरी घाट व कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

गाजीपुर। आगामी सावन माह के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ददरी घाट से जल भरकर महाहर धाम जाने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका), क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button