गाजीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान,एडीजी पीयूष मोर्डिया और पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान,एडीजी पीयूष मोर्डिया और पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गाजीपुर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण जरूरी है। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान इसी दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, जो लोगों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए अधिकारियों ने आमजन से भी वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए सुरक्षित पर्यावरण का होना नितांत आवश्यक है। पुलिस विभाग केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने नैतिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



