
*लखनऊ में ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 का आयोजन, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व सीएम योगी हुए शामिल*
राजधानी में ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व सीएम योगी ने हिस्सा लिया। राजधानी लखनऊ में सोमवार को देश में पहली बार ग्लोबल AI इंपैक्ट सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। इसके तहत एआई एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नवाचार, तकनीकी प्रगति और भविष्य की संभावनाओं को सशक्त दिशा देने की पहल की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं राज्यमंत्री अजीत पाल मौजूद रहे।



