गाजीपुर : वाराणसी जोन की 31वीं अन्तरजनपदीय भारत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन

वाराणसी जोन की 31वीं अन्तरजनपदीय भारत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन
गाजीपुर ने कई वर्गों में मारी बाजी, खिलाड़ियों का अनुशासन रहा सराहनीय

गाजीपुर, 19 फरवरी। जनपद में आयोजित वाराणसी जोन की 31वीं अन्तरजनपदीय भारत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग एवं योग प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 17 से 19 फरवरी तक पुलिस लाइन स्थित नव निर्मित इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई,प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 फरवरी को पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने किया था। समापन समारोह में सभी टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया, जिसके बाद औपचारिक रूप से प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की गई।वाराणसी जोन के 10 जनपदों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का अनुशासन उच्च स्तर का रहा। किसी भी खिलाड़ी अथवा कोच द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पुलिस लाइन परिसर में की गई थी।समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता परिणाम,वेटलिफ्टिंग (पुरुष वर्ग)
गाजीपुर 105 अंक के साथ विजेता बना, जबकि वाराणसी 35 अंक लेकर उपविजेता रहा,पावर लिफ्टिंग (पुरुष वर्ग)
भदोही 130 अंक के साथ विजेता रहा। मऊ 60 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा,वेटलिफ्टिंग (महिला वर्ग)
गाजीपुर 110 अंक के साथ विजेता बना, जबकि जौनपुर 55 अंक के साथ उपविजेता रहा।पावर लिफ्टिंग (महिला वर्ग)
जौनपुर 60 अंक के साथ विजेता तथा भदोही 50 अंक के साथ उपविजेता रहा।योग (पुरुष वर्ग)
गाजीपुर विजेता व सोनभद्र उपविजेता रहा।योग (महिला वर्ग)
गाजीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जौनपुर दूसरे स्थान पर रहा।
भार वर्गों में अव्वल खिलाड़ी।पुरुष वेटलिफ्टिंग में 109 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अजीत दूबे (गाजीपुर) प्रथम व संजय यादव (जौनपुर) द्वितीय रहे। 109 किग्रा वर्ग में अजय कुमार यादव (सोनभद्र) प्रथम व राजेंद्र प्रसाद (गाजीपुर) द्वितीय रहे। 102 किग्रा वर्ग में रमेश यादव (चंदौली) प्रथम व संजय चौधरी (गाजीपुर) द्वितीय रहे।महिला वेटलिफ्टिंग में 77 किग्रा वर्ग में आकांक्षा त्रिपाठी (गाजीपुर) प्रथम व चंद्रकला (भदोही) द्वितीय रहीं। 69 किग्रा वर्ग में आरती राजपूत (जौनपुर) प्रथम व अंजली (गाजीपुर) द्वितीय रहीं। 63 किग्रा वर्ग में स्मिता देवी (जौनपुर) प्रथम व आरती (गाजीपुर) द्वितीय रहीं।पुरुष पावर लिफ्टिंग में 120 किग्रा से अधिक वर्ग में शुभम तिवारी (आजमगढ़) प्रथम रहे। 120 किग्रा वर्ग में हरिवंश सिंह (भदोही) प्रथम व सच्चेलाल यादव (मऊ) द्वितीय रहे। 105 किग्रा वर्ग में सतीश यादव (मऊ) प्रथम व पुष्पेंद्र सिंह (भदोही) द्वितीय रहे।महिला पावर लिफ्टिंग में 76 किग्रा वर्ग में आरती राजपूत (जौनपुर) प्रथम रहीं। 69 किग्रा वर्ग में चंद्रकला (भदोही) प्रथम व आकांक्षा त्रिपाठी (गाजीपुर) द्वितीय रहीं।महिला योग ग्रुप प्रतियोगिता में गाजीपुर की राधा यादव, प्रिया सिंह व आकांक्षा बौद्ध ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जौनपुर की स्मिता देवी, राखी व आरती द्वितीय स्थान पर रहीं। राधा यादव को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया।तीन दिवसीय इस आयोजन ने खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के साथ खेल भावना को भी बढ़ावा दिया। प्रतियोगिता की सफलता से जनपद में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है।



