गाजीपुर : रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाईचारे का पावन पर्व : जिलाधिकारी

रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाईचारे का पावन पर्व : जिलाधिकारी
गाजीपुर, 27 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का पवित्र पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर मनाएं तथा इसकी पवित्र भावना को बनाए रखें।उन्होंने सभी जनपदवासियों, विशेषकर बहनों एवं भाइयों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।





