Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : भाजपा काशी क्षेत्र में गाजीपुर के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, भानुप्रताप सिंह उपाध्यक्ष व राजेश राजभर बने क्षेत्रीय मंत्री

भाजपा काशी क्षेत्र में गाजीपुर के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, भानुप्रताप सिंह उपाध्यक्ष व राजेश राजभर बने क्षेत्रीय मंत्री

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में गाजीपुर जनपद को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाजपा गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को पार्टी के काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टीजनों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भानुप्रताप सिंह के जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूती देने के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को सहभागिता करने और ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने का अवसर मिला। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय को देखते हुए काशी क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलना गाजीपुर के लिए गौरव की बात है।

इसी क्रम में राजेश राजभर को भाजपा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। समर्थकों ने राजेश राजभर को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से काशी क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। गाजीपुर के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है और इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button