Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : बरेसर पुलिस ने बीएनएस के मुकदमे में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेसर पुलिस ने बीएनएस के मुकदमे में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

चेकिंग अभियान के दौरान खानपुर मंदिर के पास से दबोचा गया 23 वर्षीय अभियुक्त, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

गाजीपुर, 13 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां अपनी टीम के साथ बरेसर बाजार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना बरेसर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 123/2026, धारा 69, 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार (23 वर्ष) पुत्र राधेश्याम बिंद, निवासी ग्राम शक्कापुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को ग्राम खानपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त का पूर्व में भी थाना बरेसर में मारपीट और अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां एवं थाना बरेसर पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button