Breaking Newsभारत

गाजीपुर (जखनिया) : जखनिया में कांग्रेसियों द्वारा मनाई गई बाबा साहब की 135वी जयंती।

जखनिया में कांग्रेसियों द्वारा मनाई गई बाबा साहब की 135वी जयंती।

गाजीपुर (जखनिया), 14 अप्रैल 2026। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया कार्यालय पर आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबा साहब के जन्मदिवस पर हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं न्याय स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सर्वोत्तम संविधानों में से एक है, जिसने देश के सभी वर्गों को समानता का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि संविधान की मजबूती ही लोकतंत्र की मजबूती है, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि इसकी रक्षा करें।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, राम रतन, किशोरी सोनकर, रामविलास पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button