Breaking Newsभारत

गाजीपुर (जखनियां) : 21 अप्रैल को जखनियां के वृंदावन में होगा भव्य प्रतिमा अनावरण, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे अनावरण

21 अप्रैल को जखनियां के वृंदावन में होगा भव्य प्रतिमा अनावरण, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे अनावरण

वृंदावन बालकृष्ण इंटर कॉलेज में अंतिम चरण में तैयारियां, पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल

गाजीपुर (जखनियां)। तहसील जखनियां अंतर्गत स्थित वृंदावन बालकृष्ण इंटर कॉलेज में संस्थापक स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आगामी 21 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कर-कमलों द्वारा प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा।इस गरिमामय आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन, प्रबंध समिति एवं समस्त शिक्षकगण युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। विद्यालय परिसर को सजाने-संवारने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय, डॉ. संतोष मिश्रा, अशोक चौहान तथा इंद्रजीत सिंह ‘अंटू’ सहित कई गणमान्य लोगों ने स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपा शंकर सिंह ने बताया कि यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार सहित क्षेत्रवासी इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर जनपद सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त है तथा लोग अपने प्रिय संस्थापक स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा के अनावरण का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button