Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : गाजीपुर में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, होटल कारोबारी के पुत्र हत्याकांड का था आरोपी

गाजीपुर में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, होटल कारोबारी के पुत्र हत्याकांड का था आरोपी

गाजीपुर। होटल कारोबारी के पुत्र की हत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी घायल हो गए, जबकि करंडा थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, चार खोखा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, स्वाट टीम तथा करंडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम आदर्श बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या कांड का वांछित आरोपी पौहारी बाबा मठ पुलिया के पास मौजूद है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल से गंगा नदी की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। ग्राम कुर्था स्थित ट्यूबवेल के पास खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर दोबारा जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद (निवासी गोड़ा देहाती गौशाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मुठभेड़ में स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा के हाथ में गोली लगने से वे घायल हो गए, जबकि करंडा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई।पुलिस के अनुसार मृतक कमलेश बिंद पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी तथा आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में होटल कारोबारी के पुत्र की हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बरामदगी-दो अवैध पिस्टल (.32 बोर)चार खोखा कारतूस (.32 बोर)एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल,पुलिस ने मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button